सोमवार, 25 सितंबर 2023

नज़र लगने पर क्या करें

जय श्री राम 

नज़र लगने पर क्या करें


नज़र दोष :- 

बच्चों को नज़र लगना एक आम बात है |  लेकिन बच्चों को ही क्यों बड़ो को भी बहुत नज़र लगती है | जिससे तबियत ख़राब रहना ,किसी काम मै मन न लगना ,खाने का शरीर मै न लगना  जैसी दिक्कत आम बात है | आज हम नज़र लगने या नज़र दोष पर चर्चा करेंगे | 

कैसे पहचाने की नज़र लगी है या नही :- 

पलकें भारी होना  

लगातार तबियत ख़राब रहना 

बच्चो की लेट्रिंग मै बदबू आना 

किसी  भी काम मै मन न लगना 

बच्चो का सोते सोते अचानक रोना 

नज़र कैसे उतारें :- 

नज़र उतरने के लिए हमको सिर्फ ३ सामान की जरुरत है 

१. काली मिर्च ३ दाने 

२. थोड़ा सा कपूर 

३. एक मिटटी का दिया और माचिस 

नज़र उतरने की विधि :- 

काली मिर्च ३ दाने लेकर जिसकी नज़र उतरनी है उसके ऊपर से उल्टा तीन बार घुमाएं ( anti clock wise) और उन काली मिर्च के दानो को मिटटी के दिए मै डालकर कपूर के साथ जला दें | जब यह जल जाये तो ठंडा होने पर उस दिए मै बची हुई राख को अपनी अनामिका उंगली (रिंग फिंगर ) से जिसकी नज़र उतार रहे है  या जिसके ऊपर से घुमा के जलाया है उसके गले मै (कंठ) एक टीका लगा दे |  तत्काल प्रभाव से आप देखेंगे की नज़र दोष ख़त्म हो जायगा | 

             कितना भी बड़ा नज़र दोष हो, किसी भी नज़र लगी हो इस उपाए से तुरंत उतर जाती है यह मै सिर्फ बोलने या कहने के लिए नहीं बोल रहा हूँ मेने खुद करके देखा है,यह रामबाण उपाए है, जैसे राम जी का बाण कभी असफल नहीं होता वैसे ही यह नज़र उतारने का उपाए कभी असफल नहीं होता | 

            






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नज़र लगने पर क्या करें

जय श्री राम  नज़र दोष :-  बच्चों को नज़र लगना एक आम बात है |  लेकिन बच्चों को ही क्यों बड़ो को भी बहुत नज़र लगती है | जिससे तबियत ख़राब रहना ,किस...